फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाई ने चाकू घोंपकर सफाईकर्मी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी में शुक्रवार की रात नगर निगम के संविदा सफाईकर्मी विजय डोम (28) के सीने में चाकू घोंप कर उसके मौसेरे भाई सुनील उर्फ सनी ने हत्या कर दी। सूचना पाकर सुनील को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात की तह तक जाने में जुटी हुई थी। वहीं, परिजनों के अनुसार विजय की पत्नी और उसकी बहन पर सुनील की बुरी नजर थी। इसे लेकर विजय नाराजगी जताता था तो सुनील उससे नाराज रहता था। इसी वजह से घर में सोये हुए विजय के सीने में सुनील ने चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत भवनिया पोखरी का मूल निवासी विजय, पत्नी गुड़िया, पांच बच्चों, पिता राजबली और मां सावित्री देवी के साथ बड़ी गैबी में किराये के मकान में रहता था। विजय के बगल में उसका मौसेरा भाई चंदौली के पीडीडीयू नगर का मूल निवासी सुनील किराये पर कमरा लेकर रहता था। सावित्री देवी ने बताया कि रात आठ बजे के लगभग उसकी बहू किसी काम से बाहर गई हुई थी और विजय घर में सो रहा था। इसी दौरान सुनील आया और विजय के सीने में बीचोंबीच चाकू घोंप दिया। आननफानन में सभी विजय को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर भेलूपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष भेलूपुर ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें