फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ धाम के लिए दो मीटर खोदी जाएगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम बनाने के लिए पहले डेढ़ से दो मीटर तक खोदाई करनी होगी। इसके बाद ही निर्माण शुरू हो पाएगा। समतलीकरण के लिए शासन स्तर से 4.4 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। एक दो दिन में ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विश्वनाथ धाम के लिए खरीदे गए भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद इसकी ऊंचाई गंगा तट से काफी ज्यादा है। ऐसे में धाम तक पहुंचने के लिए काफी सीढ़ियां बनानी पड़ेंगी। साथ ही स्नान के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी होगी। वहीं, नया निर्माण करने से इसकी ऊंचाई और ज्यादा हो जाएगी, जिससे मंदिर भी नीचे हो जाएगा। इसीलिए निर्माण निगम के इंजीनियरों ने ऊंचाई कम करने का सुझाव दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके लिए कम से कम डेढ़ से दो मीटर तक मिट्टी हटानी होगी। तब जाकर यह समतल हो पाएगा। भवनों के ध्वस्तीकरण प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि अभी पूरे क्षेत्र से मिट्टी निकाल कर निर्धारित लेवल तक समतल किया जाएगा।
ये होगा फायदा
अब तक सामने आए सभी मंदिर लगभग एक लेवल पर हैं, लेकिन मलबा भरने से ये मंदिर नीचे हो गए हैं। अगर मिट्टी नहीं निकाली गई तो जैसे ही बारिश होगी, पानी मंदिरों में भर जाएगा। ऐसे में मिट्टी को निकालना जरूरी है। दूसरा, अगर वर्तमान ऊंचाई पर निर्माण कार्य हुआ तो बाबा विश्वनाथ का मंदिर फिर से नीचे हो जाएगा। ऐसे में इसे लेवल में लाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें