फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर से वाराणसी आ रही बस बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। पहड़िया मंडी के सामने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई और ड्राइवर-कंडक्टर समेत सभी यात्री बाहर आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंडी परिसर में मौजूद सीआरपीएफ 95 बटालियन के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर डिपो से 30 यात्रियों को लेकर बस गाजीपुर से वाराणसी आ रही थी। ड्राइवर विश्वामित्र तिवारी व कंडक्टर रवि कुमार के अनुसार, वह शनिवार सुबह आठ बजे चले थे। बस जैसे ही पहाड़िया मंडी के सामने पहुंची, चालक की सीट के पास से धुआं निकलने लगा। जोर की आवाज के साथ इंजन से लपटें निकलने लगीं। तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर व कंडक्टर ने बस से सभी यात्रियों को समान सहित बाहर निकाला। तब तक आग पूरी बस में फैल गई। दुर्घटना स्थल के पास मौजूद सीआरपीएफ 95 बटालियन के जवानों ने अपने पानी के टैंकर से आग बुझाई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण ओपी ओझा ने बताया कि इंजन की सेल्फ में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची। उधर, आग के कारण ट्रैफि क डायवर्ट करना पड़ा। इससे करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पांडेपुर से आशापुर तक वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें