फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण से पहले होगा परियोजनाओं का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की जांच और निरीक्षण के लिए शासन की टीम आएगी। 15 फरवरी से पहले टीम सुनिश्चित करेगी कि लोकार्पण के तीन दिन बाद परियोजनाएं पूरी तरह से संचालित होने लगें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को 2200 करोड़ की 15 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें ज्यादातर परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब संबधित विभाग परियोजनाओं के पूर्ण संचालन में कोई कोताही नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि अलग-अलग विभागों की तकनीकी टीम इन परियोजनाओं के संचालन की जांच करेंगी। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परियोजनाओं के लोकार्पण से पहले सभी परियोजनाओं की जांच-पड़ताल के साथ उनके संचालन की स्थिति सुनिश्चित कर ली जाए।
प्रशासनिक अधिकारी कार्यदायी एजेंसियों को अपनी-अपनी परियोजनाओं को 15 फरवरी से पहले ही विभागों को हैंडओवर करने का निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद से काम में तेजी भी आई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसके लिए शहर में चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एनाउंसमेंट किया जा रहा है और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही प्रदूषण के मानकों की जानकारी के साथ आगाह करने के लिए भी शहर में डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें