फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी दिवस में योगदान करने वालों को दिया जाए सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में योगदान करने वाले काशीवासियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक छवि दुनियाभर में है। प्राचीन शहर की भव्यता दिखाती आधुनिक काशी के माध्यम से नए भारत की तस्वीर दुनिया को दिखाने की कार्ययोजना बने। काशी आतिथ्य से प्रवासी मेहमानों को यहां सुखद अनुभूति देनी है। ताकि यहां के अनुभव को साझा करते हुए वह ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में नजर आएं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी की अध्यक्षता में प्रवासी भारतीय दिवस की समीक्षा बैठक की गई। इसमें उन्होंने निर्देश दिए कि जिन सामाजिक संगठनों, व्यक्तियों, छात्रों, अध्यापकों, प्रधानाचार्य, परिवारों आदि ने प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन में योगदान दिया है उनको भी प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन में शामिल कर भरपूर सम्मान दिया जाए। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पीएम के सामने प्रस्तुतीकरण दिया। इसमे उन्होंने बताया कि काशी आतिथ्य के तहत 370 प्रवासी मेहमानाें को परिवारों में ठहराया जा रहा है। इसके अलावा अब तक कराए गए कार्य और भविष्य की कार्ययोजना बताई।
पीएम मोदी को विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन से पूर्व विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, उन देशों की कला, संस्कृति, भाषा, खानपान आदि के प्रदर्शन और विश्व दिवस का आयोजन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की व इन कार्यक्रमों के वीडियो विदेश मंत्रालय भेजने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन में तैयार हो रहे यूपी पवेलियन को खास बनाया जा रहा है। कुंभ की खास चीजों को प्रमुखता से बताया जाएगा। काशी शोकेस में प्राचीन संस्कृति और पर्यटन, अटल डिजिटल गैलरी में उनकी जुड़ी यादें होंगी। 28 सौ मीटर में तैयार यूपी पवेलियन में महत्वपूर्ण परियोजनाओं, जेवर एयरपोर्ट, टूरिस्ट सर्किट कॉरिडोर और प्रस्तावित एक्सप्रेस वे को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें