फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में मालवीय जयंती महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में 11 दिवसीय मालवीय जयंती महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से हो रहा है। पहले दिन संगीत एवं मंच कला संकाय में भजन और दृश्य कला संकाय में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा स्लोगन, लोकगीत, समूह गान, शास्त्रार्थ, भजन-भक्ति संगीत की प्रतियोगिता भी होगी। 25 दिसंबर को मालवीय दीपावली और दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ भी होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में छात्र अधिष्ठाता कार्यालय के देखरेख में आयोजित महोत्सव को लेकर मालवीय भवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे से एक बजे तक भजन प्रतियोगिता, शाम तीन बजे से चार बजे तक तत्काल चित्रकला प्रतियोगिता, 20 दिसंबर को दूश्य कला संकाय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 21 को छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर स्लोगन, 22 को संगीत मंच कला संकाय में लोकगीत एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 23 दिसंबर को को देवादिपूजन, श्रीमदभागवत परायण का शुभारंभ और इसी दिन 23 से 28 दिसंबर तक श्रीमदभागवत महापुराण कथा, 24 से 28 दिसंबर तक श्रीमदभागवत पारायण का आयोजन होगा। बताया कि इसके बाद 24 दिसंबर को शास्त्रार्थ प्रतियोगिता, 25 को मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन और उसी दिन शाम को मालवीय दीपावली, 26 दिसंबर को पुष्प प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण और 27 दिसंबर को वेदशाखास्वाध्याय, 28 को भजन और भक्ति संगीत और अंतिम दिन 29 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें