वाराणसी। ज्ञानवापी कंट्रोल रूम से सटा पांचों पांडवा का भवन टूटना शुरू हो गया है। इस भवन के टूटने के चलते श्रद्धालुओं के दर्शन का मार्ग बदला गया है। अब श्रद्धालु ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी होते हुए दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
मंदिर कॉरिडोर के लिए खरीदे गए भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। अब तक जहां मंदिर प्रशासन ने कुल 304 भवनों को खरीद लिया है। वहीं उनको तोड़ने का काम भी बहुत तेजी से चल रहा है। मंगलवार से मंदिर के कंट्रोल रूम के समीप स्थित पांचों पंडवा भवन को तोड़ने का कार्य चल रहा है। छत्ताद्वार गेट नंबर चार से मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही सभी श्रद्धालुओं को दहिने ओर ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी के मार्ग से होते हुए प्रवेश दिया गया है। इस भवन के टूटने के बाद परिसर में जगह काफी अधिक जगह हो जाएगी।
अगले माह से शुरू होगा मंदिर का निर्माण
मंदिर का निर्माण अगले माह से शुरू हो जाएगा। इसिलए अब प्रशासन के पास बहुत ही कम समय बचा हुआ है। जल्द ही सभी भवनों को तोड़कर निर्माण के लिए देना है। इसलिए सभी अधिकारी जल्द से जल्द तैयारी करने में लगे हैं।