फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से पांच बीघे में बन रहा वाटर पार्क पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवपुर इलाके में वीडीए को बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण मिला है। लोढ़ान गांव में पांच बीघा में एक वाटर पार्क बन रहा था तो दादूपुर और बड़ागांव में कालोनी काटने के लिए प्लाटिंग कर दी गई थी। वीडीए ने चार कॉलोनाइजरों पर शिवपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण की सूचना पर शनिवार को जोनल अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में वीडीए की टीम लोढ़ान गांव पहुंची। वीडीए कर्मी डॉ. मोहम्मद हाशमी ने करीब पांच बीघे में हो रहे अवैध वाटर पार्क को बंद कराते हुए संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इस निर्माण को देखने से ऐसा लग रहा था कि चोरी छिपे यह निर्माण काफी दिनों से हो रहा था। वहीं टीम ने शिवपुर क्षेत्र के दादूपुर में हो रहे अवैध प्लाटिंग को तोड़ दिया। सुभाष दीक्षित व मुन्ना उपाध्याय रिंग रोड के किनारे चोरी छिपे बिना प्राधिकरण की अनुमति के अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। इन दोनों ही कॉलोनइजर के खिलाफ शिवपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसी तरह प्रताप पट्टी के मांधाता सिंह चौरा मंदिर बहोरीपुर बड़ागांव में करीब 35 विस्वा जमीन पर अवैध प्लाटिंग करा रहे थे। प्लाटिंग ध्वस्त कराते हुए थाने में एफआईआर कराई गई। टीम ने अगली कार्रवाई शिवपुर वार्ड के हरिहरपुर में करीब 25 बीघे में हो रहे अवैर्ध इंट-भट्टे के निर्माण को वीडीए ने शनिवार को बंद कराते हुए निर्माणकर्ता ओम प्रकाश बदलानी के विरुद्ध कार्रवाई की है। जोनल अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण 30 फीट ऊंची बाउंड्री करके किया जा रहा था, जिसे बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें