फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित बीएचयू प्रोफेसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डेंगू से पीड़ित चल रहे बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओपी मिश्रा (51) की मंगलवार शाम को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले पांच दिन से डेंगू से पीड़ित चल रहे थे।
विज्ञापन

परिसर के तुलसीदास कालोनी में रह रहे भभुआ निवासी प्रो. मिश्रा की तबीयत आठ नवंबर को बिगड़ी थी तब उन्हें बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया था, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उनका इलाज शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक उस समय उनका प्लेटलेटस 80 हजार था। रात भर भर्ती होने के बाद जब तबीयत में सुधार हो गई तो डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी बीच शाम को उल्टी-दस्त होने लगा। अगले दिन 10 नवंबर को परिवारीजन पहले लंका स्थित एक निजी अस्पताल ले गए यहां जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो शाम को बीएचयू अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और धीरे-धीरे हालत सुधरने लगी थी। इस बीच मंगलवार दोपहर में तबीयत बिगड़ने लगी। रात करीब पौने आठ बजे इलाज के दौरान की मौत हुई। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने डेंगू से मौत की पुष्टि की। उधर निधन की खबर सुनते ही संस्थान के साथ ही विश्वविद्यालय के कई विभागों के शिक्षक उनके आवास पर पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि दी। बता दें कि पिछले महीने ही भदोही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक की भी आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई थी वह भी डेंगू से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें