फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंजस्य से सुलझाएंगे उद्यमियों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) की ओर से आयोजित बातचीत के सत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सामने उद्यमियों ने समस्याएं रखीं तो उन्होंने कहा, मंत्रालयों से समन्वय कर इनका समाधान कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली आमंत्रित किया है। प्रतिनिधिमंडल की संबंधित मंत्री के सचिव के साथ बैठक कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर मंत्रालयों को निर्देश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, बनारस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है तो मेरा भी घर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चटपट फैसले लेते हैं। हमारी सरकार राजनीतिज्ञों के प्रति बनी धारणा को भी बदल रही है। विश्वसनीयता का संकट है। उसे भी समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आप लोगों ने अपनी बात कहने में देर की है मगर चिंता की बात नहीं है। आगे भी हम लोग ही सेवा में रहेंगे। यह बात देश ही अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी मान रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें