फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हुआ प्रदर्शन, कहीं टैंकर से मंगाया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट मंगलवार को भी छाया रहा। इन इलाकों में सप्लाई न आने पर लोगों को टैंकर मंगाना पड़ा। परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कज्जाक पुरा क्षेत्र के भदऊं चुंगी क्षेत्र के कई घरों में पानी नहीं पहुंचा। इससे आजिज लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि पिछले तीन माह से पानी की समस्या झेल रहे हैं। इसलिए आज सड़क पर उतरने के लिए विवश हुए। इस दौरान लोगों ने आदमपुर स्थित निगम के काउंटर कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। जबकि उसी क्षेत्र में मच्छोदरी पार्क के पास लगा ट्यूबवेल चार दिन से खराब है। कामेश्वर महादेव वार्ड में पीने के पानी का संकट कई दिनों से बरकरार है। जलकल ने टैंकर भेजा है, लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं हुई है। इस हंगामे की सूचना पर पहुंचे आदमपुर चौकी प्रभारी महेश मिश्रा ने जलकल के अधिकारियों से बातचीत करके लोगों को शांत कराया।
कई इलाकों में टैंकर से बंटा पानी
शहर में पेयजल की समस्या के चलते मंगलवार को भी समस्याओं से दो चार होना पड़ा। पेयजल की मुख्य लाइन के मरम्मत के चलते तेलियाबाग क्षेत्र में सबसे अधिक परेशानी हुई। इसमें इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेयजल समस्या के लिए लोग दूर-दराज लगे सार्वजनिक हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाए। जलकल ने टैंकर भेजा लेकिन पर्याप्त नहीं था। इससे लोगों को बुहत थोड़ा थोड़ा ही पानी मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें