फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 10929 जांच, रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी अस्पताल के पैथालॉजी में एक दिन में 483 मरीजों के 952 ब्लड सैंपल लिए गए और 10929 जांच की गई। इस तरह की जानकारी दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के पैथालॉजी विभाग के सामने सूचना पट्ट पर दर्ज की गई है। खास बात यह है कि जिन लोगों को जांच रिपोर्ट जारी की गई है, उस पर किसी के हस्ताक्षर भी नहीं है। ऐसे में जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में इन दिनों वायरल फीवर, डेंगू के संभावित मरीजों के पहुंचने का क्रम जारी है। सबसे ज्यादा मारामारी पैथालॉजी में जांच के लिए हो रही है। यहां मरीजों और परिजनों की भारी भीड़ लग रही है। पैथालॉजी विभाग के सामने एक नोटिस बोर्ड लगाया गया है, जिस पर हर दिन लिए गए सैंपल और जांच की जानकारी दर्ज की जा रही है। एक अक्तूबर को यहां जो जानकारी दर्ज है, उसके अनुसार 483 मरीजों का पंजीकरण हुआ और इन लोगों के 952 सैंपल लिए गए। पैथालॉजी में चार टेक्नीशियन और दो पैथालॉजिस्ट है। अब छह लोगों की ओर से 10929 जांच कर पाना व्यवस्था पर सवाल है। दूसरी ओर मरीजों और परिजनों को जांच रिपोर्ट दी जा रही है, वह भी बिना हस्ताक्षर के।
00000000000
मरीजों का दबाव अस्पताल में इन दिनों अधिक है। कई मरीजों के 10-15 जांच भी करने पड़ते हैं। जहां तक एक दिन में 10929 जांच करने और बिना हस्ताक्षर के जांच रिपोर्ट देने का मामला है तो इस बारे में पैथालॉजी विभाग के लोगों से पूछताछ की जाएगी। यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि पूरी सत्यता के बाद सूचना पट्ट पर सही जानकारी दर्ज की जाए। - मेजर (डॉ.) विपुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें