फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के खिलाफ मिलकर लड़ने की जरूरत : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। इसके लिए जिला क्षय रोग अधिकारी ने टीबी के खिलाफ मिलकर लड़ने कि अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को टीबी को जड़ से खत्म करने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ सतीश सिंह ने कहा कि टीबी को जड़ से मिटाने के लिए लोगों को स्यंम के साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा की जागरूकता के आभाव और लापर्रवाही के कारण ज्यादातर लोग टीबी के चपेट में आ रहे हैं। टीबी को जड़ से मिटाने के लिए इसके खिलाफ मिलकर लड़ने कि जरूरत है। जिले में सालाना 24 हजार मरीज टीबी से पीड़ित हो रहे हैं। इसे जड़ से खत्म करने के लिए शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है। लगातार खांसी आने, वजन घटने, शाम को बुखार चढ़ने, खांसी के साथ बलगम आने पर तत्काल डाक्टर से सलाह लेना चाहिए। इससे मरीज का समुचित उपचार होने के साथ टीबी को फैलने से रोका जा सकता है। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित डीएम, सीएमओ और जिला क्षयरोग अधिकारी ने 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें