फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कल्याण मेले में दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित दो दिवसीय लोक कल्याण मेले का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मौजूद लोगों को सरकार की ओर संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान कई विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

मेले में कई सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर विभाग की ओर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मेले मेें होमियो पैथिक, कृषि विभाग, खादी विभाग समेत अन्य विभागों ने स्टाल लगया। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक योजनाओं में आमजन की सहभागिता न हो, योजनाओं का उन्हें लाभ नहीं मिले, तब तक योजनाओं का कोई मतलब नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि योजनाओं का सभी पात्रों को लाभ मिलना चाहिए। कोई भी पात्र गरीब योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। लोक कल्याण मेले का आयोजन कई स्थानों पर किया गया है, जो सप्ताह भर से अधिक समय तक चलता रहेगा। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अरविंद सिंह, ओएसडी जगदीश, सूचना विभाग के अनिल सिंह, मानवेंद्र कुमार, गुलाबधर यादव, आकाश कुमार, कैलाशपति तिवारी, कौशल विकास मिशन से अचल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें