फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकवा में स्कूल की दाई को बंधक बनाकर डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (वाराणसी)। ढकवा गांव स्थित ममतामयी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दाई को बंधक बनाकर असलहे से लैस पांच बदमाशों ने शनिवार की रात डकैती डाली। इस दौरान बदमाश नगदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लूट ले गए। रविवार को प्रबंधक ममता पांडेय की सूचना पर डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंची पुलिस इलाके के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ छित्तमपुर नैपाली भगवती धाम मंदिर की दान पेटिका का ताला तोड़ कर हजारों रुपये चोर समेट ले गए।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत ढकवा में सिकरौल की ममता पांडेय का ममतामयी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। होली के कारण इन दिनों ममता सिकरौल स्थित अपने घर आईं हुई थी जबकि स्कूल की देखभाल का जिम्मा दाई सीमा देवी के ऊपर था। सीमा के अनुसार शनिवार की रात असलहे से लैस पांच बदमाश स्कूल में घुसे और उसे आतंकित कर एक कमरे में बंद कर दिए। इसके बाद बदमाशों ने आफिस और निजी कक्ष का ताला तोड़ा। स्कूल से बदमाश विद्यालय के मान्यता की कॉपी, मार्कशीट, इनवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा सिस्टम और आलमारी का ताला तोड़कर सोने का एक हार, चेन व पांच अंगूठी, चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये लूट ले गए। रविवार की सुबह सूचना मिलने पर पहुंचा डाग स्क्वॉड स्कूल के पश्चिम तरफ थोड़ी दूर जाकर एक व्यक्ति के दरवाजे पर रुक गया। संदिग्ध प्रतीत हो रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें