फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक टायलेट के लिए मिले 3.90 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में महिलाओं के अलग से टायलेट बनाने के लिए शासन से नगर निगम को धन मिल गया है। इसमें महिलाओं के लिए पिंक टायलेट का निर्माण कराया जाएगा। शहर के विभिन्न स्थानों पर 10 ऐसे टायलेट का निर्माण होना है। इसके लिए शासन से 3.90 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि इस धनराशि से डीपीआर तैयार कर इसका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि जहां बड़ा बाजार होगा या फिर महिलाओं का आवागमन अधिक होगा ऐसे इलाके चिह्नित कर वहां पर पिंक टायलेट बनाए जाएंगे। जहां पहले से टायलेट बने हैं उन्हें पिंक टायलेट में परिवर्तित किया जाएगा। वहीं करसड़ा कूड़ा प्लांट संचालन के लिए टेंडर के बाद दो कंपनियां आगे आई हैं। नगर निगम ने इनका तकनीकी मूल्यांकन शुरू कर दिया है। इसके बाद आर्थ्क मूल्यांकन कर कंपनी को फाइनल किया जाएगा। अभी एनटीपीसी और आईएलएफएस इसे संचालित कर रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत करसड़ा प्लांट को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें