फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं के चलने से लौटी ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदलने केबाद गुरुवार को दिन में खिली धूप से राहत जरूर मिली लेकिन शाम को फिर गलन और ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। लोगों ने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए। पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते मौसम में बदलाव से ठंडक लौट आई है।
विज्ञापन

बाबतपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में .9 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार कोल्ड फ्रंट पूर्वांचल से पास होने के कारण ठंड बढ़ी है। इसका असर कम से कम दो दिन तक रहेगा। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है लेकिन दो दिन बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
अस्पतालों में सर्दी, खांसी के मरीज बढ़े
मौसम के इस बदलाव की वजह से दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, रामनगर अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मंडलीय अस्पताल के चेस्ट फीजिशियन डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। बताया कि बदलते मौसम में सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सुबह टहलने और देर शाम आफिस या अन्य कार्यक्रमों से लौटते समय जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े जरूर पहने। बाहर से आने के बाद न तो फ्रीज का ठंडा पानी पीए और न ही रात में ंखा चलाकर सोये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें