फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के सागर रायपुर खानापुर गांव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव में पुरानी रंजिश और रास्ते को लेकर दो गुटों में कई साल से विवाद चला आ रहा है। उसी को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बातचीत बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे, ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनो पक्षों से कड़ेदीन, मनीष कुमार, मुरारीलाल, प्रशांत, वंशीलाल, हरगेन, बब्बू, जितेंद्र कुमार, संतलाल, अमित कुमार, राहुल, चेतन, प्रमिला, जितेंद्र कुमार, राधिका, सुरेंद्र, राजधर, आशा देवी, लालधर, हंसराज, अरविंद कुमार, छोटेलाल, नितिन कुमार, राजपति, अर्जुन, जीत नारायण और आनंद समेत 20 लोग घायल हो गए। सभी का उपचार गोपीगंज सीएचसी में कराया गया। हरगेन, राजधर और कड़ेदीन की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रकरण में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें