भदोही। इस वर्ष जनपद से हजयात्रा पर जाने के लिए 144 हजयात्रियों का कोटा निर्धारित है लेकिन केवल 104 लोगों ने ही आवेदन किया है। इसको देखते हुए राज्य हज कमेटी ने भदोही जनपद में कुरांदाजी नहीं कराने का निर्णय लिया है। ऐसा होने से जिन लोगों ने हज के लिए आवेदन किया है उनका आवेदन स्वत: स्वीकृत हो जाएगा।
खुद्दामे हज समिति के जिलाध्यक्ष व ट्रेनर हाजी आजाद खां ने बताया कि 2018 के सफरे हज के लिए आजमीने हज का कुर्रा 22 जनवरी को लखनऊ स्थित हज हाऊस में मुकरर्र है। बताया भदोही का गत वर्ष कोटा 130 हजयात्रियों का था जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 144 कर दिया गया है। लेकिन इस बार अब तक केवल 104 हजयात्रियों ने ही आवेदन किया है। बताया कि राज्य सरकार ने कोटे से कम आवेदन वाले 42 जनपदों में लाटरी नहीं खोलने का निर्णय लिया है उसमे भदोही जिला भी है। इस स्थिति में भदोही सेफार्म भरने वाले सभी 104 लोगों का आवेदन स्वीकृत माना जाएगा।
ट्रेनर ने केंद्र सरकार द्वारा हज सब्सिडी खत्म किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि सरकार एयरलाइन के चयन के ग्लोबल टेंडर करे ताकि प्रतिस्पर्धा में हजयात्रियों को बेहतर सहुलियतें मिलने के अलावा किराए में कमी हो। कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए।