फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ को आरोप पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर विकास खंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के निर्माण कार्य की प्रगति खराब मिलने पर डीएम अरविंद मालप्पा के निर्देश पर नामित अधिकारियों ने मामले की जांच की। जांच में अनियमितता मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी को आरोप पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

नामित अधिकारी मनरेगा सेल के प्रभारी कमलेश सोनी ने वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 में स्वीकृत आवास के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि अभी तक 1770 आवास के निर्माण के लिए तृतीय किश्त की मांग तक नहीं की गई है। 100 आवास के लाभार्थियों ने द्वितीय किश्त तक की मांग नहीं की है। ग्रामपंचायत बहरीपुरकला में अपात्र व्यक्ति रिटायर्ड अमीन हबीब की पुत्री रफीकुन्निशा को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण दिए जाने की जानकारी मिलने पर संबंधित सचिव को डीसी मनरेगा ने आरोप पत्र जारी किया है। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों से कहा कि सभी आवास का निर्माण कार्य किसी भी दशा में जनवरी माह के अंत तक पूर्ण कर लें। डीसी ने कहा कि आवास के लाभार्थियों को निर्माण कार्य के लिए 90 दिन की मजदूरी मनरेगा से देनी है। जिसमें मात्र 439 लाभार्थियों का ही मस्टररोल निकल पाया है। शेष बचे 1331 लाभार्थियों का मस्टररोल दो दिवस के भीतर निकालने के लिए उन्होंने मनरेगा से ही लाभार्थियों के शोचालय निर्माण कराने के लिए कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करने के बाद डीसी मनरेगा ग्राम पंचायत ऊदपुरगेल्हवा में स्थलीय निरीक्षण कर आवास निर्माण कार्य की हकीकत जाना। उसमें पाया कि सुरेश पुत्र विशुन ने अभी तक मात्र नींव डाली है। दूसरे लाभार्थी रामकिशुन का कार्य छत स्तर तक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें