फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में मार्च तक हॉकी एस्ट्रोटर्फ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हॉकी के खेल में भविष्य संवारने की तैयारी में लगे खिलाडि़यों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें बीएचयू में बनने वाले एस्ट्रोटर्फ मैदान पर प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से एंफीथिएटर ग्राउंड पर बन रहे इस हाईटेक मैदान के निर्माण का काम मार्च के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां प्रदेश और राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्रालय के अर्बन स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम के तहत करीब 6.50 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मैदान का निर्माण 19 सितंबर 2017 को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन तत्कालीन कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने 25 सितंबर 2017 को किया था। कार्यदायी संस्था की ओर से जो यहां डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है उसके मुताबिक काम समाप्त करने की तारीख 18 मार्च 2018 है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीएचयू समेत बाहर के खिलाडि़यों को इसका लाभ मार्च के अंतिम सप्ताह से मिलने लगेगा। प्रो.बीसी कापरी, महासचिव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद ने बताया कि एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार होने के बाद यहां बनारस समेत आसपास के विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव पर इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप भी कराई जाएंगी। इसके अलावा नियमानुसार खिलाडि़यों को प्रशिक्षण का भी मौका मिलेगा। तय समय से पहले ही काम पूरा कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें