फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री घाट पर लगा मेला, व्रतियों ने मनाया उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को चार दिवसीय छठ महापर्व पूरा हो गया। वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर तड़के सुबह से ही व्रतियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हनुमान मंदिर विकास सेवा समिति की ओर से घाट पर आने वाले लोगों को अर्घ्य देने के लिए व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की तीन बजे भोर से शास्त्री घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों का रेला उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे समय बीत रहा था लोग आकाश की ओर टकटकी लगाकर देख रहे थे। जैसे ही भगवान भाष्कर की लालिमा आकाश में नजर आई महिलाओं के गीतों का स्वर तेज हो गया। इसके उपरांत भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें