वाराणसी। वीडीए में लंबित फाइलों के निस्तारण में हो रही देरी पर मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण की नाराजगी के बाद वीडीए अब सक्रिय हो गया है। सोमवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे लंबित फाइलों को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां फाइलों की जांच पड़ताल के बाद मंडलायुक्त ने उपाध्यक्ष को क्रमवार निस्तारित करने का निर्देश दिया। तकरीबन 117 मामले वीडीए में लंबित हैं।
मंडलायुक्त ने उपाध्यक्ष से कहा कि इतनी फाइलें लंबित हैं। इसके निस्तारण में देरी क्यों हुई। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बाद भी इसे निस्तारित क्यों नहीं किया गया। उन्होंने फाइलों को देखने के बाद कहा कि जल्द निस्तारण हो ताकि जनता को चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने वीडीए वीसी से देरी का कारण पूछा और जवाब मांगा है। वीडीए वीसी ने बताया कि फाइलों को निस्तारित करने का काम शुरू कर दिया गया है। जोनवार जोनल अधिकारियों को अपने-अपने इलाके की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।