वाराणसी। भारत विकास परिषद की ओर से मेघ मल्हार थीम पर आयोजित शृंगारिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। हरे और नीले रंग के परिधान में सजी महिलाओं ने मेघ मल्हार की थीम को यादगार बना दिया। रविवार को ककरमत्ता स्थित मधुबन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सोलह शृंगार भी किया था।
रविवार को संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित महोत्सव में मेघ मल्हार थीम पर ग्रुप, एकल डांस व गायन का आयोेजन किया गया। बरसे रे मेघा-मेघा, लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है है समेत कई गानों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. संगीता राय व अंकिता खत्री रहीं।
कार्यक्रम का संचालन रश्मि सोनी और अर्पिता राज ने किया। कार्यक्रम का संयोजन मृदु मेहरोत्रा, रंजना केशरी, हिमानी जायसवाल, रश्मि जायसवाल, मंजू गुप्ता एवं सुजाता गुहा ने किया। इस अवसर पर वाराणसी शाखा के अध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, सचिव डा. गौतम सोनी, कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा, महिला संयोजिका स्वाति श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, सरोज भरानी, गोविंद भरानी, कंचन सिंह, ऋषि राज, विनय श्रीवास्तव, रविकांत, मीना मिश्रा, निशा त्रिपाठी, धीरज सूरी,मलिका रिझवानी, अजय सिंह, हरीश रिझवानी, श्रीराम जायसवाल, राजेश केशरी, संदीप, मनीष जायसवाल, राम माहेश्वरी, ब्रह्मानंद पेशवानी, निर्मल जोशी, प्रमोदराम त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।