फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नादर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा की ओर से केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ भंडारी स्टेशन पर प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह और अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार ने आश्वासन के बाद भी कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का आवास भत्ता 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी कटौती किसी हालत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। संरक्षा कोटि के खाली पड़े 26 लख पदों को नहीं भरा गया। जिसके कारण कर्मचारियों पर काम बोझ बढ़ गया है। सरकार तमाम पदों को खत्म कर दे रही है। ठेके दारी प्रथा को बंद किया जाए, भारतीय रेल को बेचने की साजिश और मजदूर हितों की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी। केंदीय नेतृत्व के निर्देश पर रेल का पहिया जाम कर प्रदर्शन करने के बाध्य होंगे। इस मौके पर एमके मीना,अनिल कुमार मिश्र, वेद प्रकाश सिंह, रजराज मौर्य, अरविंद सिंह, राम सूरत यादव, मधुसूदन सिंंह, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, कृपा शंकर, राणा प्रताप यादव, अनिल दुबे, अखिलेश सिंह, मंगला प्रसाद, राय साहब, राजेश गोपाल, हरिप्रसाद, प्रमिला, कौशल्या, विद्या देवी, मनोज, जयराम, दिनेश, एसके गिरी, रामधनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें