फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर ने पकड़ा डेढ़ करोड़ का पान मसाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार को पान मसाला के एक बड़े कारोबारी प्रशांत इंटरप्राइजेज के पानदरीबा स्थित फर्म और गोदाम में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अफसरों ने डेढ़ करोड़ रुपये का पान मसाला पकड़ा। अधिकारियों ने मौके से स्टॉक रजिस्टर, बिल बाउचर समेत अन्य कागजात जब्त कर लिए। आरंभिक जांच में वाणिज्य कर ने करोड़ों के टर्नओवर में लाखों की कर चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन

विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी वीके शुक्ला ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन एके गोयल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि पानदरीबा में सुबह एक करोड़ रुपये का पान मसाला लखनऊ से पहुंचने वाला है। इस पर विभाग के अधिकारियों की टीम सक्त्रिस्य हो गई। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही माल उतर चुका था। जांच में फर्म व गोदाम से करीब डेढ़ करोड़ का माल पाया गया। टीम में शामिल डिप्टी कमिश्नर संजय मिश्रा के नेतृत्व में डीसी दिनेश दुबे, असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद पाठक, अखिलेश दुबे, प्रमोद उपाध्याय को लगाया गया था।
ज्वाइंट कमिश्नर ओपी पांडेय के अनुसार कारोबारी लखनऊ से सादे बिल पर करोड़ों रुपये का पान मसाला मंगाता था और उसे पूर्वांचल की मंडियों में खपाता था। गोदाम में मिले पान मसाले का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया जिसका उल्लेख नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कारोबारी का सालाना टर्नओवर करीब छह करोड़ रुपये है। पान मसाला पर वैट 40 प्रतिशत है। संबंधित खंड अधिकारी को सभी कागजात सौंप दिए गए। जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें