फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाराणसी मंडल के 30 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवॉर्ड, प्रदेश में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा

Thu, 26 Aug 2021 08:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं में बेहतरी के लिए समय-समय पर मूल्यांकन कराया जाता है। इसमें जांच, इलाज की सुविधाओं के आधार पर ही नंबर भी मिलता है। इस बार वाराणसी मंडल का प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वाराणसी मंडल में तीस स्वास्थ्य इकाइयों (अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों) को कायाकल्प अवॉर्ड मिला है। इसमें जौनपुर में सर्वाधिक 11, चंदौली नौ, वाराणसी की आठ और गाजीपुर की दो स्वास्थ्य इकाईयां शामिल हैं। प्रदेश स्तर पर अगर बात करें तो वाराणसी के बड़ागांव पीएचसी को पहला, जौनपुर में सीएचसी डोभी चौथा और वाराणसी के ही चोलापुर सीएचसी को सातवां स्थान हासिल हुआ है।

विज्ञापन


अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं में बेहतरी के लिए समय-समय पर मूल्यांकन कराया जाता है। इसमें जांच, इलाज की सुविधाओं के आधार पर ही नंबर भी मिलता है। इस बार वाराणसी मंडल का प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन रहा है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि वाराणसी मंडल में चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला चिकित्सालयों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पर भी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। जिस तरह की उपलब्धि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को मिली है, उसका श्रेय अपर निदेशक ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर- सीएचसी डोभी, मुफ्तीगंज, मछली शहर, बरसठी, बदलापुर, पीएचसी मुनगरा, तेजी बाजार, बजरंगनगर, सिंगरामऊ, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय 

चंदौली- सीएचसी नौगढ़, धानापुर, सकलडीहा, अतिरिक्त पीएचसी अमडीहा, पीएचसी चहनिया, नियमताबाद,चंदौली, माधोपुर और संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया।

वाराणसी- पीएचसी बड़ागांव, सेवापुरी, पिंडरा, हरहुआ, सीएचसी चोलापुर, नगरीय पीएचसी मंडुवाडीह, दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा।

गाजीपुर- पीएचसी मनिहारी, बारचवार। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें