नवदंपति को प्रमाण पत्र देते विधायक रोहनिया सुनिल पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 47 जोड़े हुए एक दूसरे के
लोहता में काशी विद्यापीठ विकास खंड मुख्यालय पर मंगलवार को विकास खंड के सरायडंगरी, रामपुर, धन्नीपुर, गोविंदपुर, छितौनीकोट, मोधोपुर समेत विभिन्न गांवो के 47 वर- कन्याओं का विवाह मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित हुआ। आये अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वचन देते हुए विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें भेंट स्वरूप कपड़ा, पंखा, मोबाइल, पायल, बिछिया, बर्तन आदि दिए गये। 35 हजार रूपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में जल्द ही भेजने की बात कही गयी। इस दौरान रोहनियां विधायक डा0 सुनील पटेल, एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी घासीराम प्रजापति, बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह, एडीओ समाज कल्याण अनुराग शुक्ला, एडीओ पंचायत राशिद अहमद आदि थे।