फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन दुकानों पर छापा, 115 सिलेंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भोजूबीर में गैस रिफिलिंग की तीन दुकानों में सोमवार को आपूर्ति विभाग ने छापा मारा। इस दौरान 30 घरेलू एलपीजी सिलिंडर, एक कामर्शियल सिलिंडर तथा 85 छोटे सिलिंडर बरामद हुए। सभी गैस सिलिंडरों को जब्त कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि टीम के साथ सोमवार को कोटे की दुकानों के निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान भोजूबीर रामलीला मैदान के पास दुकानों पर घरेलू एलपीजी सिलिंडर रखे दिखे। पुलिस के साथ जांच में गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया। पुलिस व विभाग की टीम ने जब संयुक्त तलाशी ली तो एक मकान में ढेर सारे सिलेंडर रखे मिले। गिनती करने पर कुल 30 घरेलू एलपीजी सिलिंडर, एक कामर्शियल सिलिंडर, 5 किलो के 85 सिलिंडर, दो किलो के छह सिलिंडर, तौल मशीन तथा रीफिलिंग मशीन बरामद हुई। टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर गैस एजेंसी को सुपुर्द किया। इसके साथ ही तीनों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें