फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दरोगा और 22 सिपाहियों पर गिरेगी गाज, अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी 

Mon, 08 Jul 2019 04:17 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में 22 सिपाहियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी हुई है। वहीं, तीन दरोगा की रिपोर्ट अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए आईजी रेंज के पास भेजी गई है। 

विज्ञापन


कामकाज में अक्षम साबित हो रहे और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पुलिस कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए स्क्रीनिंग करने का निर्देश प्रदेश के सभी एसपी/एसएसपी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से जून महीने में मिला था।

इसी क्रम में 31 मार्च 2019 को 50 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उन्हें सूचीबद्ध करने के बाद विवरण पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भेजा जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से मिले निर्देश के आधार पर एसएसपी ने कमेटी गठित कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अब तक जिले में तैनात 22 सिपाही और तीन दरोगा को चिह्नित किया है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चिह्नित 22 सिपाहियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी किया गया है। तीन दरोगा की रिपोर्ट आईजी रेंज को भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें