वाराणसी। मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर में 28वें श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव का सोमवार को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ। समारोह में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिभा, आत्मविश्वास और संस्कार विकसित करते हैं। प्रज्ञा पांडेय ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। महोत्सव के संस्थापक रामचरण और प्रधानाचार्या किरन यादव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। आंचल चौधरी को भगवान गणेश की विशिष्ट रंगोली बनाने के लिए विशेष सम्मान मिला।