फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पटाखों से झुलसे 250 लोग पहुंचे अस्पताल, प्राथमिक इलाज के बाद भेजे गये घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों से झुलसे 250 लोग पहुंचे अस्पताल, प्राथमिक इलाज के बाद भेजे गए घर
विज्ञापन

- सबसे ज्यादा रामनगर के एलबीएस अस्पताल में पहुंचे 98 मरीज
- जिला अस्पताल में दो दिन में कुल 300 मरीजों का इलाज
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दिवाली के पटाखों से शहर के 250 लोग झुलसे। इन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इनमें से कोई भी मरीज गंभीर रूप से घायल नहीं था। जिला अस्पताल में 95 मरीज, मंडलीय अस्पताल में 50, एलबीएस रामनगर की इमरजेंसी में 98 लोग इलाज के लिए पहुंचे। 233
कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में आये 50 मरीजों में ज्यादातर केस हाथ जलने के थे। रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में दिवाली के अगले दिन तक 124 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। एक नवंबर को यहां 98 और शनिवार को 26 मरीज इलाज के लिये पहुंचे। सीएमएस डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि इसमें दिवाली के पटाखों से जलने के साथ ही एक्सीडेंट और सांड़ मारने वाले भी केस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दिवाली के अगले दिन आए 124 मरीज

पंडित दीन दयाल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 300 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। 31 अक्तूबर की रात 95 मरीज आए, जिनमें से डेढ़ दर्जन मरीज जलने के थे। वहीं, एक नवंबर को 125 मरीजों का इलाज हुआ, जिसमें से छह जलने के केस थे। शनिवार को कुल 98 मरीजों ने दिखाया, जिसमें से एक केस बर्न का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें