फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो दिनों की ट्रेनिंग में छत्तीसगढ़ के 25 बुनकराें ने सीखी बनारसी कारीगरी

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बुनकरों की टीम बनारस में प्रशिक्षण लेते हुए संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कुरूद क्षेत्र के 25 उद्यमियों ने काशी में साड़ी कारीगरी की बारीकियां जानीं। दो दिवसीय दौरे पर पहुंची टीम ने बुनकरी तकनीक, क्लस्टर विकास और मार्केटिंग के गुर सीखे। बुनकरों का प्रतिनिधित्व कर रहीं मुनमुन जारी ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर बुनकरों ने बनारसी कारीगरी और साड़ियों के बनाने के तरीके का अध्ययन किया। उन्होंने रामनगर, लोहता आदि क्षेत्रों में बुनकरों से बातचीत कर बनारसी कारीगरी के बारे में जाना।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पारंपरिक व आधुनिक हैंडलूम तकनीक, डिजाइन विकास, गुणवत्ता सुधार, रंगाई-छपाई, उत्पाद विविधीकरण और विपणन की आधुनिक प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। बुनकर सेवा केंद्र के विशेषज्ञों ने उद्यमियों को तकनीकी सहायता, डिजाइन नवाचार, कौशल विकास व केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा बुनकरों को आधुनिक मशीनों और नवाचार आधारित उत्पादन प्रणालियों को भी दिखाया गया।
बुनकरों ने वाराणसी के सफल बुनकर उद्यमियों और क्लस्टर प्रतिनिधियों से बातचीत कर उत्पादन प्रबंधन, ब्रांडिंग, ई-कॉमर्स, मूल्य संवर्धन और बाजार विस्तार से जुड़े व्यावहारिक अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने बताया कि क्लस्टर आधारित मॉडल से लागत कम करने, उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने में काफी मदद मिलती है। चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि शिवेंद्र ने बताया कि ऐसे एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को देश के सफल औद्योगिक व हस्तशिल्प क्लस्टर से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें