फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी को 24.62 करोड़ का ‘प्रसाद’

Tue, 01 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय तीर्थाटन पुनरुद्धार और अध्यात्म वर्धन अभियान (प्रसाद) मिशन योजना के तहत काशी को केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति की ओर से छह परियोजनाओं के लिए 24.62 करोड़ रुपये की मंजूरी की सिफारिश की गई है। सोमवार को संसद में बजट प्रस्तुत करते समय यह जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी।
विज्ञापन



देश में सांस्कृतिक विश्व धरोहर के 25 स्थान हैं। देश और दुनिया के सैलानियों के आकर्षण का केंद्र इन धरोहर स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं ठीक नहीं हैं। यहां भूदृश्य सुधार, संकेत और भाषांतर केंद्र की स्थापना, पार्किंग, विकलांग व्यक्तियों के लिए आवागमन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था, सुरक्षा और टॉयलेट सहित आगंतुकों के लिए सुख-सुविधाएं, प्रकाश की व्यवस्था के साथ इन स्थानों के आसपास रहने वालों को लाभान्वित करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रसाद’ योजना तैयार की है। वित्त मंत्री ने बताया कि बीते एक साल में काशी के लिए प्रसाद योजना के तहत छह परियोजनाओं के लिए धनराशि मंजूर करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें