पांच सूत्री मांगों को लेकर रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जा रहे युवा कांग्रेसियों को सोमवार को पुलिस ने अस्सी के पास पद्मश्री चौराहा पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेसियों में तीखी नोकझोंक हुई। मगर, भारी पुलिस बल को देखते हुए युवा कांग्रेसियों ने सीओ भेलूपुर को ज्ञापन सौंपा और वापस हो लिए।
इससे पहले युवा कांग्रेसियों ने जगन्नाथ मंदिर पर सभा कर विधायक अजय राय की जल्द रिहाई और कमिश्नरी कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने वाले मनीष अग्रवाल के प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही, मनीष के परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा गंगा तट के दो सौ मीटर के दायरे में आने वाले जर्जर भवनों की मरम्मत की इजाजत देने की मांग की गई।
सभा और प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, पार्षद गोविंद शर्मा, युवा कांग्रेस के राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, नागेंद्र पाठक, ओमशंकर शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, विशाल मिश्रा, अमित राय, शांतनु चौबे, शुभम राय, अभिषेक चौरसिया, अजित विश्वकर्मा, सुनील राय, फसाहत हुसैन बाबू आदि थे।