हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले सीएम आरोग्य मेले में बच्चों की जांच के साथ ही आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भी बनाया जा रहा है। 17 सितंबर को लगे मेले में जहां 2495 लागों की जांच कर जरूरी दवाइयां दी गईं, वहीं 238 लोगों का कार्ड भी बनाया गया। इसके अलावा मेले में आठ बच्चे कुपोषित मिलने के साथ ही टीबी के संभावित लक्षण वाले 18 लोग भी मिले।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने पांडयेपुर शहरी पीएचसी पर लगे मेले का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ निधि पांडे की देखरेख में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से नाट्य संस्था मंच दूतम की ओर से महिला व बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर लोक गीत सहित नुक्कड़ नाटक मंचन किया गया। मेले में 2495 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, इसमें 905 पुरुष, 1273 महिलाओं और 317 बच्चों को देखा गया। इसके साथ ही 1331 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गईं, इसमें 529 व्यक्तियों का एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट भी हुआ, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ ने बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग हैं। इसमें 19 सितंबर 2021 से अब तक चार बार सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा चुका है। वाराणसी जनपद में इन चार आरोग्य मेलों में 11,607 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। इनमें 4,698 पुरुष व 6,909 महिलाएं शामिल हैं।