फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पानी के टैंकर में भरकर बिहार जा रही 23 लाख की शराब पकड़ी, चुनाव में खपाने की आशंका

Tue, 20 Oct 2020 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
इसी टैंक में जा रही थी शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने पानी के टैंकर में बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से जा रही थी। पुलिस ने शराब को बिहार चुनाव में खपाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

टैंकर से 150 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। गोपीगंज थाना पुलिस ने चकपड़ौना में मंगलवार सुबह शराब पकड़ी है। शराब की कीमत 23 लाख बताई गई है।


गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकपडौना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पानी का टैंकर व एक बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में लिया। इसमें 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कोतवाल कृष्णानंद राय ने बताया कि वह अपने हमराहियों के साथ चकपडौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्रमण कर रहे थे।

विज्ञापन

उसी दौरान एक पानी का टैंकर लेकर जा रहा चालक कूदकर फरार हो गया। आशंका होने पर पुलिस ने टैंकर और ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। थोड़ी दूर पर खड़ी एक बोलेरो को भी पुलिस ने बरामद किया। जो बोलेरो, ट्रैक्टर और टैंकर के आगे पीछे चल रही थी, जिसे छोड़कर चालक फरार हो गया था।

पुलिस ने जब ट्रैक्टर, टैंकर और बोलेरो की थाना ले जाकर जांच की तो पानी के टैंकर में 150 पेटी अंग्रेजी शराब रखी थी, जो हरियाणा से बिहार जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें