फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में 22 भूमिगत जलाशय, 18 पानी की टंकियां बनेंगी; जलापूर्ति बेहतर करने की पहल

Fri, 17 Jul 2026 01:35 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जलापूर्ति सुधारने के लिए 22 भूमिगत जलाशय और 18 नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। जल निगम और जलकल की संयुक्त योजना के तहत पूरी व्यवस्था को एससीएडीए तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे जलापूर्ति, लीकेज और पानी के दबाव की रियल-टाइम निगरानी होगी। योजना से शहर के सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
भेलूपुर स्थित जलकल कार्यालय में खड़े वॉटर टैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में आने वाले दिनों में पेयजल संकट से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। घनी आबादी वाले इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जल निगम और जलकल विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत शहर में 22 भूमिगत जलाशयों (यूजीआर) और 18 नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद कम दबाव (लो प्रेशर) वाले क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, शहर के कई वार्डों में लंबे समय से पानी का दबाव कम रहने और नियमित जलापूर्ति न होने की शिकायतें मिलती रही हैं। नई योजना का उद्देश्य इन समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। भूमिगत जलाशयों और पानी की टंकियों के निर्माण से जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर तरीके से पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

इस परियोजना की सबसे खास विशेषता यह होगी कि पूरी जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक स्काडा (एससीएडीए) तकनीक से जोड़ा जाएगा। इस तकनीक की मदद से जल निगम के कंट्रोल रूम से ही जलापूर्ति व्यवस्था की रियल-टाइम निगरानी की जा सकेगी। अधिकारी पाइपलाइन में लीकेज, पानी के दबाव और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रख सकेंगे। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या रिसाव की जानकारी तुरंत मिलने से उसका त्वरित समाधान किया जा सकेगा और पानी की बर्बादी पर भी प्रभावी नियंत्रण रहेगा।

जल निगम के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि योजना के पूरा होने के बाद शहर के सभी वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारु और प्रभावी होगी। जिन इलाकों में पानी का दबाव कम रहता है, वहां भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना को जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। योजना के क्रियान्वयन के बाद शहर की पेयजल व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें