फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: एक ही कोर्स में कैंपस बदलने पर फीस में 10 गुने का अंतर, विज्ञान में 2000 से 24 हजार तक फीस

Fri, 17 Jul 2026 01:12 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू मेन कैंपस और एमएमवी में वाणिज्य के अलावा विज्ञान, संस्कृत और मानविकी के विषयों की भी फीस 1150 रुपये है। जबकि संबद्ध कॉलेजों में इन्हीं कोर्स की फीस पांच से दस गुना ज्यादा है। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ही यूजी कोर्स के लिए बीएचयू और इसके संबद्ध कॉलेजों में 10 गुने से भी ज्यादा का अंतर है। बीएचयू के मेन कैंपस में बीकॉम की फीस 1150 रुपये प्रति सेमेस्टर है। वहीं, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में यही फीस 11,100 रुपये तक है। 

विज्ञापन


आर्य महिला पीजी कॉलेज में इसी कोर्स की सालाना फीस 23600 रुपये है। जो कि मेन कैंपस के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है। इसी तरह मेन कैंपस और एमएमवी में वाणिज्य के अलावा विज्ञान, संस्कृत और मानविकी के विषयों की भी फीस 1150 रुपये है। जबकि संबद्ध कॉलेजों में इन्हीं कोर्स की फीस पांच से दस गुना ज्यादा है। बीए-बीएड में आर्य महिला पीजी कॉलेज की फीस 50000 रुपये और वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में फीस 25 हजार रुपये है। 

बीएचयू में यूजी की 9000 सीटों में से सबसे ज्यादा दाखिले कला, कृषि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य संकाय और विज्ञान संस्थान के कोर्स में होने हैं। छात्रों की सुविधा के लिए कोर्स में सीटों के साथ ही फीस का विवरण भी बुलेटिन में जारी कर दिया गया है। इसमें कृषि विज्ञान संस्थान के मेन कैंपस में 154 रेगुलर और 23 पेड सीटें दी गईं हैं, जबकि राजीव गांधी साउथ कैंपस में 50 सीटें हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेन कैंपस और एमएमवी की रेगुलर फीस 10000 रुपये प्रति सेमेस्टर है। पेड और स्पेशल सीट के लिए यह फीस 30000 रुपये प्रति सेमेस्टर है। बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी और फूड टेक्नोलॉजी में 30-30 सीटें और फीस 40000 रुपये प्रति सेमेस्टर है। विज्ञान संस्थान में चार वर्षीय एनईपी कोर्स के मेडिकल और नॉन मेडिकल दो तरह के कोर्स होंगे। मेजर और माइनर विषयों को स्पष्ट किया गया है।

विज्ञान में 2000 से 24 हजार तक फीस
विज्ञान संस्थान के कोर्स की फीस 2000 रुपये प्रति सेमेस्टर और पेड सीटों की फीस 24000 रुपये प्रति सेमेस्टर तय की गई है। कला और सामाजिक विज्ञान की फीस मुख्य कैंपस और महिला महाविद्यालय में 1150 रुपये और पेड सीट की फीस 7150 रुपये प्रति सेमेस्टर है। वहीं, संबद्ध कॉलेजों में रेगुलर फीस 5100 रुपये से लेकर 12,100 रुपये के बीच में है। वाणिज्य संकाय में बीकाॅम की 391 सीटें हैं। बीकॉम की फीस 1150 रुपये और पेड सीट पर 16150 रुपये प्रति सेमेस्टर तय है। संबद्ध कॉलेजों में 11100 रुपये से लेकर 48600 रुपये फीस रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें