फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंटनेंस व तार टूटने के चलते गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने व तार टूटने से बिजली कटी तोे कहीं मेंटेनेंस के लिए शटडाउन के चलते समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

132 केवी उपकेंद्र कैंट से जुड़े 33 केवी बसबार द्वितीय पर अनुरक्षण कार्य के लिए शट डाउन लिया गया। वरुणापार स्थित अर्दलीबाजार की विद्युत आपूर्ति शाम 4:15 बजे से 5:10 तक बाधित रही। इसके चलते कैंटोनमेंट सहित अर्दली बाजार व आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इस दौरान 33 केवी वरुणा गार्डेन, न्यूकाशी विद्यापीठ तथा सिगरा की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। चौकाघाट उपकेंद्र तथा नगर निगम उपकेंद्र से जुड़ी समस्त 11केवी की लाइन बंद रही। इस उपकेंद्र से निकलने वाली सभी 11केवी की विद्युत आपूर्ति इस अवधि में बाधित रही। भेलूपुर उपकेंद्र से जुड़ी 11 केवी रथयात्रा लाइन का केबिल बक्सा जल जाने के कारण दोपहर 12 बजे से 12:40 बजे तक आपूर्ति बंद रही। 40 मिनट तक रथयात्रा व आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। सिगरा में होर्डिंग गिरने के चलते एबीसी टावर के पास तार टूट गया। होर्डिंग हटाने व तार को दुरुस्त करने में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। नगर निगम से निकलने वाले 11 केवी सिगरा फीडर पर होर्डिंग गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें