फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने दलितों को ठगने का किया काम: लालजी निर्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से कंचनपुर स्थित लॉन में विजय संकल्प अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन हुआ। अनुसूचित जाति वित्त निगम के चेयरमैन लाल जी निर्मल ने कहा कि मायावती ने दलितों को ठगने का काम किया है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलितों का काफी विकास हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष संजय सोनकर ने की। इस मौके पर रोहनिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने गुरुवार को मदनपुरा के बुनकरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन जुलूस में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान बुनकरों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। इस मौके पर हाजी रहीम महतो सहित अन्य पार्टी के नेता मौजूद रहे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल के निवास पर समाजसेवी और उद्योग व्यापार से जुड़े लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में दीनानाथ झुनझुनवाला, संजीव शाह आदि शामिल रहे।
भाजपा की ओर से अस्सी घाट पर विभिन्न वेशभूषा में एकत्रित बच्चों का ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम हुआ। वह विभिन्न महापुरुषों एवं विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में आए थे। इस मौके पर उत्तम ओझा, चंदन दास गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें