वाराणसी। मोहनसराय ओवरब्रिज के पास तिराहे पर शुक्रवार की देर रात इनोवा व वैगन आर की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में एक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
तिराहे पर शुक्रवार की रात लगभग 2:30 बजे वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही इनोवा और राजातालाब की ओर से वाराणसी आ रही वैगन आर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें शादी में शामिल होकर घर लौट रहे वैगन आर सवार, बेनियाबाग हड़हा सराय निवासी नवाब (50) उनकी पुत्री तमन्ना, फिरदौस, परिवार के अजहर के साथ ही तुलसीपुर मंडुवाडीह निवासी वैगन आर चला रहा छक्कन पटेल (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही प्रयागराज के करैली निवासी इनोवा चालक सैमुन और मोहम्मद जैकी भी बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पर मोहन सराय पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान वैगन आर के चालक छक्कन पटेल (48) की मौत हो गई। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है।