फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में घुसी कार, रेस्टोरेंट मालिक और चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। वाराणसी से दिल्ली जा रही कार दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर शनिवार सुबह मौहारी ओवरब्रिज से पहले आगे जा रहे आलू से लदे ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दोनों लोग फंस गए। डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोपहर बाद मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सत्यशील कुमार सिंह (40) पुत्र राधामोहन सामने घाट स्थित शिव प्रसाद गुप्त नगर का रहने वाला था। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर था और नगवा लंका में द बैंक वेंचर के नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। शुक्रवार रात वह अपने मित्र विजय कुमार यादव की कार से ड्राइवर शैलेश कुमार (30) पुत्र गंगाधारी निवासी अमर्सिपुर थाना साहबगंज जिला चंदौली के साथ दिल्ली शॉपिंग करने जा रहे था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे कार औरैया जिलेे के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मौहारी ओवरब्रिज से पहले आलू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। सत्यशील और शैलेश कार में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से वाहन का कुछ हिस्सा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। आधार कार्ड के आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई। इनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। शैलेश के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घर के पास ही रेस्टोरेंट चलाता था सत्यशील
वाराणसी। सामनेघाट स्थित शिव प्रसाद गुप्त नगर में रहने वाले राधा मोहन सिंह मूलरूप से बलिया के रहने वाले हैं। बड़ा बेटा सुनील सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करता है, जबकि छोटा बेटा सत्यशील सिंह घर पास रेस्टोरेंट चलाता था। वह अपने मित्रों के साथ बनारस से दिल्ली जाने के लिए स्कार्पियो से निकला था। औरैया में सड़क हादसे में सत्यशील की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। मुहल्ले में भी इसी घटना को लेकर चर्चा होती रही। सत्यशील का एक तीन साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें