फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा कॉपी सर के पास, दया करेंगे कर देंगे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ/वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के दौरान हर दिन चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। कुछ परीक्षार्थी जिंदगी सुधारने की गुहार लगा रहे हैं तो कुछ कापियों में रुपये रखकर अच्छा नंबर देने की सिफारिश कर रहे हैं। इस बीच रविवार को सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज में एक परीक्षक की कापी में तो फिल्मी गीत, शायरी लिखी मिली, जिसको पढ़ने के बाद वह चौंक गए।
विज्ञापन

जिले में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और प्रभु नारायण पीजी कॉलेज रामनगर में कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। गणित, विज्ञान की कॉपी में 500, 2000 के नोट मिल रहे हैं तो सामाजिक विज्ञान, हिंदी आदि में शायरी, गीत मिलने लगे हैं। सारनाथ में मूल्यांकन कर रहे एक शिक्षक ने जैसे ही सामाजिक विज्ञान की कॉपी खोली उसमें एक पर लिखा था जा कॉपी सर से सर के पास, दया करेंगे तो कर देंगे पास। और दूसरी कॉपी में फिल्मी गीत सोचती हूं कि वह कितने मासूम थे क्या से क्या हो गए देखते देखते, जिसको पत्थर से हमने बनाया सनम वो खुदा हो गए देखते देखते... लिखा था। उधर इस तरह का मामला सामने आने के बाद केंद्रों पर परीक्षक तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं। महाबोधि इंटर कालेज में सहायक उप नियंत्रक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को विभिन्न विषयों से 15482 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उधर क्वींस इंटर कॉलेज और प्रभु नारायण पीजी कॉलेज रामनगर में भी पिछले दिनों की तुलना में परीक्षकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें