फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा में गुरुवार को आधी रात के बाद बढ़ाव शुरू हो गया। इससे घाट किनारे के लोगों में दहशत बढ़ गई। सुबह 9 बजे तक साढ़े चार सेमी जलस्तर बढ़ा। हालांकि इसके बाद स्थिर हो गया।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर लगातार कम हो रहा था। इसलिए घाटों पर जमी मिट्टियों को हटाया जा रहा था। वहीं घाटों पर पंडा-पुजारी छतरी भी लगा लिए थे। गुरुवार को दिन में गंगा का जलस्तर 63.38 मीटर पर था। अचानक रात में एक बजे से प्रति घंटे आधा सेमी के हिसाब से बढ़ाव शुरू हो गया। सुबह पांच बजे तक जलस्तर 63.40 मीटर पर पहुंच गया। इसकी जानकारी जब सफाई करने वालों को हुई तो उन्होंने तत्काल घाट किनारे रखे गए सामान को हटवा दिया। सफाई का काम भी बंद कर दिया गया। सुबह 9 बजे तक जलस्तर 63.42 मीटर पर पहुंच गया। केन्द्रीय जल आयोग के कंट्रोल रूम के अनुसार रात में जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था। हालांकि इलाहाबाद और मिर्जापुर में जलस्तर घटाव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें