फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन से चार ट्रक माल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग वाराणसी जोन के अधिकारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन से चार ट्रक पर लदे माल को जब्त कर लिया। ट्रक पर लदे माल से संबंधित कागजात न होने के कारण अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने कैंट के साथ ही अब अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सड़क मार्ग से आने वाले माल की गहनता से छानबीन के चलते कर चोर रेलवे के माध्यम से बड़ी संख्या में माल मंगाने लगे हैं। इसको देखते हुए विभाग की कमिश्नर के निर्देश पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन ने कैंट रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे अधिकारियों की ड्यूटी लगा कर सतर्कता बढ़ा दी है। इस बीच एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू केके वर्मा व जीएस बौनवाल के नेतृत्व और ज्वाइंट कमिश्नर ओपी तिवारी की निगहबानी में जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार की देर रात कैंट रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की गई। इस दौरान 400 नग माल को जब्त कर लिया गया। इसमें रेडीमेड गारमेंट्स, होजरी, प्लास्टिक उत्पाद, मोटर पार्ट्स आदि थे। जब्त किए गए सभी माल कर योग्य पाए गए। सभी को सीज कर चार ट्रकों पर लदवा कर चेतगंज स्थित जोनल कार्यालय लाया गया। ज्वाइंट कमिश्नर ओपी तिवारी ने बताया कि जब्त किए गए माल की कीमत लगभग एक करोड़ है। जब्त किए गए माल की जांच की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें