फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ ने किया अल्पावास गृह का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देवरिया मे नारी निकेतन कांड का मामला प्रकाश में आने पर जिला प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। सोमवार को जिला प्राबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने नारी स्वधार गृह जनक समिति निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। कमरे हवादार न मिलने पर नाराजगी जताई। उसे बदलने का निर्देश दिया। कहा कि संवासिनो को कोई दिक्कत होगी तो कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर और सूबे के देवरिया में महिला अल्पावास गृह में हुई घटनाओं ने सरकार को झकझोर दिया है। प्रोबेशन विभाग के उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर सोमवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र गोपीगंज नगर में स्थित स्वधार गृह का निरीक्षण किय। उन्होंने वहां मौजूद 13 संवासिनो से भोजन, रहने की व्यवस्था एवं सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वहां पर हवादार कमरे नहीं थे, जिसे बदलने के लिए कहा गया। भोजन आदि की व्यवस्था ठीक रही। रात में चौकीदार सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। वहीं महिला अल्पावास गृह की अधीक्षिका गरीमा सिंह ने कहा कि सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही की गई है। सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही महिला पुलिस और होमगार्ड उपलब्ध कराया जाता है। बताते चलें कि उक्त अल्पावास गृह को केंद्र सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें