फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को आयोजित एमबीबीएस परीक्षा के अंतिम दिन हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा उत्पात मचाने में विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रबंधन आमने-सामने आ गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जहां तोड़फोड़ में नुकसान की भरपाई के लिए जुर्माना वसूलने की तैयारी चल रही है, वहीं कॉलेज प्रबंधन विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जांच के लिए आंतरिक जांच कमेटी का भी गठन किया है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। इस बीच सिगरा थाने में काशी विद्यापीठ की ओर से अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ परिसर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा के अंतिम दिन नकल करने से मना करने के विरोध में मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों संग मारपीट के साथ ही केंद्र पर तोड़फोड़ किया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकाल दिया था। अब कुलपति के निर्देश पर नुकसान सामानों की सूची तैयार कराई जा चुकी है। इस सूची को सोमवार को कॉलेज को भेजकर जुर्माने की राशि जमा करने को कहा जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच कमेटी का गठन किया है, इसकी रिपोर्ट सोमवार को आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को कॉलेज के मीडिया सेल के अजय राय ने बताया कि विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर के निर्देश पर छात्रों को नंगा कर तलाशी लिए जाने का विरोध करने पर पिटाई की गई। इसमें घायल एक छात्र आईसीयू में है, जबकि तीन अन्य इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें