फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन मेले के दौरान वीआईपी दर्शन का समय निर्धारित किया जाए। एक तय समय पर ही वीआईपी दर्शन के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही दर्शन पूजन के दौरान श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह निर्देश राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने रविवार की देर शाम काशी विश्वनाथ मंदिर में निरीक्षण के दौरान दिए। दो घंटे तक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सावन के दौरान व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन माह में मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था को बेहतर रखा जाए। गोदौलिया से मैदागिन तक डस्टबीन और अशक्त श्रद्धालुओं के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने वीआईपी दर्शन के लिए भी एक तय समय निर्धारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक तय समय में वीआईपी को दर्शन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें