फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीबीर तालाब की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जोगीबीर तालाब की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सोमवार को गोपीगंज नगरपालिका पहुंचकर इसके निमित्त दिशा निर्देश दिया। इसके बाद नगर पालिका ने तालाब क्षेत्र की नापजोख कराई। गत दिनों सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

गत दिनों निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने गोपीगंज जीटी रोड स्थित जोगीबीर तालाब की सफाई के मुद्दे पर चर्चा की थी, जिस पर जिलाधिकारी भदोही ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए अविलंब तालाब की सफाई कराने का निर्देश दिया था। इस क्रम में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह और लिपिक मंगला प्रसाद ने जीटी रोड थाने के सामने स्थित जोगीबीर तालाब की सफाई के लिए नापी कराई। उन्होंने कहा कि एसडीएम ज्ञानपुर सीओ ज्ञानपुर एवं कोतवाल गोपीगंज को इससे अवगत कराते हुए सफाई का काम शुरू कराया जाएगा।
वार्ड 14 के सभासद अनूप जायसवाल ने जोगीबीर तालाब में सफाई और अतिक्रमण के बाबत पूर्व में उच्चाधिकारियों सहित प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश को पत्र दिया था। सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी निगरानी समिति की बैठक में मुद्दा उठाया था। एक तरफ जहां तालाब सफाई की चर्चाओं को लेकर आम नागरिक प्रसन्न हैं, वहीं तालाब पर अतिक्रमण किए अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें